फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....लाटरी में नहीं टूटा शराब सिडिंकेट का वर्चस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शराब सिंडिकेट का दबदबा खत्म करने के लिए सरकार ने ई-लाटरी की व्यवस्था लागू की थी। सोमवार की देर शाम हुई लाटरी में सिडिंकेट के लोगों को तकरीबन 80 से 85 दुकानें हाथ लग गई। जिन लोगों की लाटरी निकली है उनमें भी कुछ लोग सिडिंकेट के यहां दुकान सौंपने के लिए गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। ई-लाटरी में 457 देशी, विदेशी एवं बियर की दुकानों का आवंटन हुआ। इसके लिए तकरीबन 6442 फार्म आए थे।
आबकारी की नई नीति के तहत एक जिले में एक व्यक्ति के नाम उसकी हैसियत के हिसाब से अधिकतम दो दुकानें आवंटित हो सकती थीं। कौन सी दुकान किसको मिलेगी इसका निर्धारण आनलाइन लाटरी के जरिए किया जाना था। इससे सरकार शराब सिडिंकेट का वर्चस्व समाप्त करना चाहती थी। मगर सिडिंकेट के लोगों ने इसकी काट खोज ली। उन्होंने अपने नौकरों, करीबियों, कंपनी के कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों के नाम हजारों की संख्या में फार्म जमा कराएं। पूरे जिले में 457 दुकानों के लिए 6442 लोगों ने आवेदन किया। सूत्रों की मानें तो सोमवार की देर शाम हुई लाटरी में शराब सिडिंकेट के हाथ तकरीबन जिले भर में 80 से 85 दुकानें लगी हैं। पहले उनके पास दुकानों की संख्या 107-115 के करीब थीं। जिले में देशी शराब की 250, अंग्रेजी की 107 और बीयर की 99 दुकानें हैं। इसके अलावा एक मॉडल शाप भी हैं। इसमें 22 देशी एवं एक अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए कोई आवेदक नहीं आ सका। ऐसे में इसके लिए 21 से 23 मार्च के बीच आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


21 को होगी भांग के दुकानों की नीलामी
जौनपुर। जिले में भांग की दुकानों की नीलामी 21 मार्च को होगी। जिसके लिए बोली बोला जाएगा। शहर सर्किल में तकरीबन 25 से अधिक दुकानें हैं। पूरे जिले में दुकानों की संख्या 100 के आसपास है। कलेक्ट्रेट सभागार में नीलामी की प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन


जिले की 457 शराब के दुकानों की लॉटरी हो चुकी है। शेष बची देशी की 22 और विदेशी की एक दुकानों की लॉटरी भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक करा ली जाएगी। शराब सिंडिकेट को कितनी दुकानें मिली है। इसका ब्योरा उपलब्ध नहीं है।
पवन वर्मा
जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें