फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में पूरा होना नहीं पाया गया 13 आवास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसा मिलने के बाद भी 13 आवास नहीं बनवाए गए हैं। जांच में यह बात उजागर होने के बाद बीडीओ
बीडीओ रामनगर रमाकांत सिंह ने चार दिन में आवास नहीं बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रामनगर ब्लाक में 2016- 17 एवं 2017- 18 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का चयन करके उनके खाते में दो किश्तो में पैसा भेज दिया गया। लाभार्थियों द्वारा खाते से पूरा पैसा निकाल लिया गया। बावजूद जांच के दौरान 13 लाभार्थियों द्वारा आवास का निर्माण पूरा नही कराया गया है।इस दौरान ग्रामसभा छांगापुर प्रथम में एक, छांगापुर द्वितीय में छह, चढ़ई ढेकहा में चार, बोधिपुर में एक, जेठपुरा में एक और नोकरा में एक लाभार्थियों के आवास के निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ है। उनको चार दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी आवास पूरा नहीं होने पर लाभार्थियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। इसकी जानकारी मिलते ही लाभार्थियों में हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें