फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे होते हैं देश का भविष्य: सीमा द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। दहेज कुरीति है। इससे समाज को बचाएं। जरूरी है बेटियों को पढ़ाइए। लिटिल फ्लावर एकेडमी में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया।
विज्ञापन

उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं। उनको उनकी प्रतिभा के हिसाब से काम करने देना चाहिए। माता- पिता को उनके मकसद में सहयोगी बनना चाहिए। कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। हमें बेटी और बेटा में भेदभाव नहीं करना चाहिए। छात्रों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं दहेज प्रथा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि डा. जय प्रकाश तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, चंचल सिंह, अमित तिवारी, अखिलेश शुक्ला, डा. आनंद तिवारी, सोनी गुप्ता, जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे। प्रबंधक इंदु प्रकाश तिवारी ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत किया। संचालन स्मृति त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें