फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह 19 दिन बीत गए,नहीं हुआ पंजीरी का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में धात्री व गर्भवती महिलाओं सहित छह माह से तीन वर्ष के बच्चे पंजीरी पाने से वंचित है। उनको बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा फरवरी माह से पंजीरी का वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जिले में प्रतिमाह 957780 किलो पंजीरी का वितरण होता था। विभाग टेंडर नहीं होने के कारण पंजीरी का वितरण बाधित होना बता रहा है।
छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों और धात्री व गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए बाल पुष्टाहार योजना के तहत पंजीरी का वितरण किया जाता है। इनको प्रतिदिन पंजीरी का वितरण किया जाता है। जिसमें छह माह से तीन वर्ष तक के प्रति बच्चों को 120 ग्राम और धात्री व गर्भवती प्रति महिलाओं को 140 ग्राम पंजीरी का वितरण किया जाता है। जिले में छह माह से तीन वर्ष तक के 304999 बच्चे हैं। वहीं 112362 गर्भवती व धात्री महिलाएं हैं। इनको पंजीरी का वितरण करने के लिए प्रति माह 47889 बैग पंजीरी आता था। एक बैग में 20 किलो पंजीरी होती है। इस दौरान प्रतिमाह 957780 किलोग्राम पंजीरी का वितरण होता था। इन पंजीरी का वितरण जिले में स्थित 5321 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाता था, लेकिन फरवरी माह से उक्त बच्चों सहित धात्री व गर्भवती महिलाओं पंजीरी पाने से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर नहीं होने के कारण पंजीरी फरवरी माह से नहीं आ रही है, जिससे छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों सहित धात्री व गर्भवती महिलाओं को पंजीरी का वितरण नहीं हो पा रहा है।
गोविंद दयाल
जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें