बक्शा। जौनपुर महोत्सव का बुलावा मिलना भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले के लिए सौभाग्य की बात है। यह बात फिल्म अभिनेता गोविंदा के भांजे विजय आनंद ने रविवार को गौराकला तेजी बाजार में भाजपा नेता अखिलेश सिंह भुवाल के आवास पर पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि वे 70 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, जिसमें 60 भोजपुरी की फिल्में हैं। यहां भोजपुरी की माटी और संस्कृति को महसूस करने मौका मिलता है। जल्द ही जौनपुर में बड़े बैनर के एक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। विनय ने अपने मामा गोविंदा के साथ आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया सहित तीन फिल्मों में काम किया है। धारावाहिक और फिल्मों में काम कर रहे शिव मिश्र ने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है। मुझ द्वारा स्वरबद्ध चलो शिरडी पावन धाम,होली गीत, माता का जगराता,मां तेरा दरबार निराला आदि लोगों में धूम मचा रहा है। अभिनेत्री शिविका दीवान, डायरेक्टर रवि सिकंदर, सुनील सिंह, गुलाब सिंह दादा, शक्ति सिंह, राजीव रतन सिंह, राम आसरे सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।