फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर मनाया नवसंवत्सर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नव संवत्सर के प्रात: बेला पर संस्कार भारती व भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने नगर के गोपीघाट पर सामूहिक रूप से भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर देश की समृद्धि, खुशहाली और एकता के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने बताया आज ही के दिन राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक और स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना की गई थी। काशी प्रांत के महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव ने कहा भारतीय नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस को मनाया जाता है। इस समय मौसम में परिवर्तन का समय होता है। भारत के विकास व विश्व शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। रविंद्रनाथ गुप्ता, विक्रम कुमार गुप्त, राजकमल निषाद, अवधेश गिरि, यूपी सिंह, रमेश गुप्ता, अमित निगम, कुंवर अरविंद सिंह, अतुल जायसवाल, महेंद्र प्रताप चौधरी, अमित गुप्ता, राजेश किशोर श्रीवास्तव, उज्जवल सिंह, प्रज्जवल सिंह, कमलेश, सिद्धनाथ, अवधेश श्रीवास्तव, विनोद अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें