जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय रोवर्स-रेंजर्स टीम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टीम के संयोजक डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. राजाराम यादव को विजेता की शिल्ड सौंपी। 23 से 25 फरवरी तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में आयोजित प्रादेशिक रोवर्स-रेंजर्स समागम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की रोवर्स एवं रेंजर्स टीम ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में दोनों संवर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विगत चार वर्षों से विश्वविद्यालय की रोवर्स-रेंजर्स टीम अपनी सर्वोच्चता प्रदेश में बनाए हुए है। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने इस उपलब्धि पर टीम एवं संयोजक डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय को बधाई दी। इसे भविष्य में बनाए रखने की शुभकामना दी। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, डा. मनोज मिश्र,अनिल श्रीवास्तव, डा. पुनीत धवन, अंजनी तिवारी, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।