फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ां विध्यवासिनी धाम के लिए चलेंगी 25 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। चैत्र नवरात्र में मां विंध्यवासिनी धाम जाने में श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। वे आराम से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सके। इसके लिए जौनपुर रोडवेज डिपो द्वारा 25 बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज प्रशासन द्वारा बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र 18 मार्च से प्रारंभ हो रहा है जो 25 मार्च को समाप्त होगा। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित आजमगढ़ व गाजीपुर आदि जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शीतला चौकिया व मैहर देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करते हैं। इसके बाद वे मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में विंध्याचल जाते हैं। श्रद्धालुओं को विंध्याचल धाम पहुंचने में परेशानी का सामना करना नहीं पड़े इसके लिए रोडवेज विभाग द्वारा नवरात्र भर 25 बसों को विंध्याचल धाम के लिए संचालन किया जाएगा। रोडवेज डिपो से कुल 90 परिवहन निगम और आठ अनुबंधित बसों का संचालन किया जाता है। इन्हीं बसों में से 25 को विंध्याचल धाम के लिए लगाया गया है। सहयक क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि डिपो से संचालित होने वाली परिवहन निगम की बसों में से 25 बसों को विंध्याचल धाम के लिए लगाया गया है। इनका संचालन नवरात्र भर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें