फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र हित में छात्रों को करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वैश्वरैया हाल में आयोजित, इनसे मिलें कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपीआरए संजय राय ने कहा कि छात्र ही देश के भविष्य हैं। यदि छात्र गलत रास्ते पर चल रहा है तो राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता। हम सभी की जिम्मेदारी है कि राष्ट्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें। विशिष्ट अतिथि प्रो. मानस पांडेय ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए छात्रों के साथ ही आम जनता को भी जागरूक करने की जरूरत है। विशाल चौबे ने राष्ट्र के विकास पर कविता सुनाकर छात्रों को जागरूक किया । इसी तरह से मोनू शर्मा ने लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जागरूक किया। इस मौके पर अंशुल विद्यार्थी, डा. सुनील, डा. अशोक, डा. अविनाश पार्थिडकर ने लोगों को तमाम जानकारियां दी। इस मौके पर प्रभात शर्मा, मोनू, नितिन चौहान, प्रियांशू उपाध्याय, श्याममल, विकास, राहुल, रजनीश, अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें