फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीआई जौनपुर ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। रैली शाही किले से निकल कर क्षेत्र का भ्रमण करते हुये चहारसू चौराहे पर पहुंचकर गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष जेसी संतोष अग्रहरि ने उपभोक्ताओं की समस्याओं पर से जुड़ी जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट, बिना मानक की वस्तुओं की बिक्री, अधिक दाम, गारंटी के बाद सर्विस न देने सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने उपभोक्ताओं के सुरक्षा अधिकार, उपभोक्ताओं की सुनवाई के अधिकार पर अपनी राय रखी। उप मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ ने उपभोक्ताओं की मूलभूत आवश्यकताओं एवं उनके अधिकार को रेखांकित किया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता विनय सिंह पूर्व न्यायाधीश उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को विस्तृत रूप में बताया।
इस मौके पर टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह, घनश्याम साहू, अवनीन्द्र तिवारी, श्याम मोहन अग्रवाल, अरविंद बैंकर, मोहन लाल स्वर्णकार, रामेश्वर प्रसाद, सोमेश्वर केसरवानी , विरेन्द्र प्रधान, महेन्द्र नाथ सेठ, डा. मदन मोहन वर्मा, संजय बैंकर, रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू ,स्कन्द गुप्ता, भरत सेठ, आशुतोष जायसवाल, निखिलेश सिंह, अतुल जायसवाल, राकेश सोनी, शिवेन्द्र सेठ मौजूद रहे। संचालन सचिव धर्मेन्द्र सेठ और आभार हाफिज शाह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें