जौनपुर। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के पूर्व सभापति जितेंद्र यादव के नेतृत्व में कई लोगों ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त व सहकारिता निर्वाचन अधिकारी को पत्रक सौपा है। जिसमें आरोप लगाया है कि केंद्रीय उपभोक सहकारी भंडार लिमिटेड के सदस्य पद पर नामांकन हो रहा है। बुधवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान मै 10 से दो बजे तक उपस्थित रहा। लेकिन चुनाव अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य डेढ़ बजे केंद्रीय उपभोक सहकारी भंडार लिमिटेड कार्यालय पर पहुंचे। लेकिन हम लोगों को पुलिस द्वारा प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिससे हम लोगा पर्चा दाखिल करने से वंचित रहे गए। उन्होंने मामले की जांच कर संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई करने व नामांकन दाखिल कराने की मांग की है। पत्रक देने वालों में राजेंद्र कुमार यादव, राधेश्याम, संतोष यादव, मुुकेश, रामधारी, महेंद्र यादव, इंद्रसेन यादव, रोहित यादव, अभयराज आदि रहे। वहीं चुनाव अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य का कहना है कि मै समय से उपस्थित रहा। इस दौरान 100 सदस्य पद के लिए अब तक 103 नामांकन दाखिल हो चुका है।