जौनपुर। जौनपुर महोत्सव के मद्देनजर जिला प्रशासन व खेल विभाग द्वारा बुधवार को प्रात: सात बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच किमी.क्रास कंट्री रेस ओपेन पुरुष व सब जूनियर बालकों की एक किमी. क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पांच किमी. क्रास कंट्री रेस ओपेन पुरुष में अनिल कुमार यादव ने प्रथम, अर्जुन सोनकर ने द्वितीय, रतन निषाद ने तृतीय, लक्ष्मण वर्मा ने चतुर्थ, सुनील कुमार गौंड़ ने पंचम और ईमरान अहमद ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। जबकि सब जूनियर बालकों की एक किमी. क्रास कंट्री रेस में रितिक यादव ने प्रथम, नीलेश यादव ने द्वितीय और अर्पित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि लक्ष्मण पुरस्कार प्राप्त और अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रोदय नारायण सिंह तलवारबाजी प्रशिक्षक राजकुमार ने हरि झंडी दिखाकर किया। उप क्रीड़ाधिकारी मोहम्मद रुस्तम खां ने सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बिजयी खिलाड़ियों को 16 मार्च की शाम चार बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम के प्रांगण में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।