फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने मांगों का पूरा करने की आवाज बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लेखापालों का स्थानांतरण करने व उत्पीड़न करने सहित अध्यक्ष के निलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नेतृत्व में सदर तहसील के लेखपालों का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को जारी रहा। इस दौरान लेखापालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए लेखापालों का स्थानांतरण करने व उत्पीड़न करने सहित अध्यक्ष के निलंबन को वापस लेने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि एसडीएम सदर द्वारा लेखपाल संघ के पत्रक पर कोई कार्रवाई नहीं कर प्रतिशोध की भावना से अध्यक्ष कृष्णनंद पांडेय को निलंबर कर दिया और कई लेखपालों का स्थानांतरण कर दिया गया।साथ ही उनके द्वारा लगातार लेखपालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे क्षुब्ध होकर संघ द्वारा डीएम को ज्ञापन दिया गया। लेकिन उनके द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया। जिससे लेखपाल कार्य बहिष्कार कर धरना देना शुरु कर दिया। उन्होंने शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष लालचंद श्रीवास्तव, जिलामंत्री रामप्रताप सिंह, लालचंद्र पांडेय, जयचंद, राजनरायण यादव,अरविंद कुमार पांडेय, रमाशंकर मिश्र, संजय कुमार, जयशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें