फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे लक्ष्य बनाए जिन्हें आप आसानी से हासिल कर सके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के के प्राचार्य डा. विजय नारायण पांडेय ने कहा कि कहा कि सभी छात्र भविष्य को लेकर तनाव मुक्त बने। साथ ही परीक्षा में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें इस महत्वपूर्ण बिंदु पर ध्यान रखे। छोटे लक्ष्य बनाए छोटे लक्ष्यों को जल्द पाने का प्रयत्न करें। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हम सभी एक साथ ध्यान लगा कर कोई काम नहीं कर सकते। पर अगर हम थोडी थोडी देर बाद ब्रेक लेकर काम करे तो हमारा मस्तिष्क ज्यादा तेजी से कार्य करने लगता है। वह सोमवार को सत्र खत्म होने के बाद छात्रों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा बार आप अभ्यास करेंगे उतना सफल होगे। मनोविज्ञान विभाग के मेजर डा. रमेश मणि त्रिपाठी ने कहां की संस्कार व्यक्ति को या तो परिवार से मिलता है या समाज एवं विद्यालय से द्य छात्र संस्कारवान बने यही हमारी कामना है। डा. रमेश चंद दुबे ने सभी छात्र छात्राओं को भयमुक्त होकर परीक्षा देने का आवाहन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. केडी चौबे ने मां सरस्वती एवं संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ग्रंथाध्यक्ष विद्यानिवास मिश्र, मनीष सोनकर, उदय राज यादव,कृष्ण प्रताप, समस्त शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें