फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में सात जोड़ो ने संग जीने मरने की खाई कसमें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। ग्राम विकास इंटर कालेज परिसर में स्व. सवधूराम साहू और स्व. अशोक यादव की स्मृति में वैश्य एकता परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सात जोड़ो ने सात फेरे लिए। एक दूसरे के गले में वर माला डाल कर सात जंमो का साथ निभाने का वचन लिया। रश्म पूरी होने के बाद नव विवाहित जोड़ों को ससुराल के लिए बिदा कर दिया गया। गायक शिवनंदन मौर्या ने भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
रविवार को दोपहर में सात रथों पर सवार होकर दूल्हे और पीछे चल रहे हाथी घोड़े व डीजे की धुन पर नाचते गाते बाराती चौराहे से कस्बे का भ्रमण करते हुए पिलकिछा पहुंचे। पहले से तैयार बधू पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया। द्वारचार के बाद जयमाल की रश्म पूरी कराई गई। उसके बाद सभी जोड़ो के लिए बनाए गए मंडप में बैठाया गया। आचार्यो ने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ विवाह की रस्म पूरी कराया। बधू की बिदाई के साथ उन्हें जरूरी सामान उपहार के रूप में दिए गए। समारोह को साहू वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल गुप्ता, पूर्व सीडीओ राधेश्याम गुप्ता, मोती लाल गुप्ता, बिजय बहादुर यादव, राजेश गुप्ता, जीतलाल गुप्ता ने संबोधिन किया। दहेज रूपी दानव से छुटकारा पाने का इसे बेहतर तरीका बताया। अध्यक्षता भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल तथा संचालन धर्म चंद्र गुप्ता ने किया। इस मौके पर संतोष अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, छोटेलाल साहू, प्रदीप यादव, नन्हे लाल अग्रहरि, शिवकुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे। आयोजक महेन्द्र साहू ने आगतो का स्वागत किया। संयोजक पवन कुमार गुप्ता ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसने किसे पहनाई वरमाला
खुटहन। ग्राम विकास इंटर कालेज के मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह में मनोज कुमार गौतम पुत्र नन्हे लाल निवासी तियरा को इसी क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी उजाला गौतम पुत्री उमा शंकर ने वरमाला पहनाई। इसी प्रकार कैलाश विश्वकर्मा पुत्र मातीवर निवासी बैजारामपुर को खुटहन क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी अंशिका पुत्री रवीन्द्र विश्वकर्मा, दिनेश गौतम पुत्र रामदवर निवासी घनश्यामपुर बदलापुर को बंदना गौतम पुत्री रामनयन निवासी बरपुर बक्सा , सुभाष गौतम पुत्र मुन्ना निवासी मेवपुर जनपद सुल्तानपुर को सरायख्वाजा क्षेत्र के नगहटी गांव निवासी कंचन पुत्री अच्छेलाल, निखलेश कुमार पुत्र जोखूराम निवासी सुइथाकला सरपतहा को खुटहन क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी सुन्दरिका पुत्री राजेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामआसरे निवासी सधनपुर खुटहन को सुल्तानपुर जनपद के पाकड़पुर गांव निवासी सुमन पुत्री रमेश ने और रामचंदर बिंद पुत्र जगमोहन निवासी बड़ागांव कोतवाली शाहगंज को सरपतहा थाना क्षेत्र के नवाबाद गांव निवासी रोशनी पुत्री नन्हकू ने एक दूसरे को जयमाल डालकर जीने मरने की कसमें खाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें