जौनपुर। नईगंज विद्युत उपकेंद्र से शनिवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग आवश्यक कार्य नहीं कर पाए।
बिजली विभाग द्वारा शनिवार को नईगंज विद्युत उपकेंद्र व इसकी 33 केवी लाइन पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। जिसके कारण नईगंज विद्युत उपकेंद्र से मध्याह्न साढ़े बारह बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान नईगंज विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होने वाले सीटी स्टेशन, पालिटेक्निक, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव,तारापुर कालोनी, रुहट्टा आदि क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता एससी सोनोदिया ने बताया कि नईगंज विद्युत उपकेंद्र व इसकी 33 केवी लाइन पर शनिवार से मरम्मत कार्य चल रहा है, जो 11 व 12 मार्च तक चलेगा। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।