फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी नहीं बन पाए हैं 45 हजार शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अभी भी 45 हजार शौचालय नहीं बन पाए हैं। वहीं बन चुके 20 हजार 100 शौचालय की धनराशि अभी तक लाभार्थियों को नहीं भेजी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में एक लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य था, जिसमें 55 हजार ही बन पाए हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा घर-घर शौचालय बनवाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना का संचालन किया गया है। जिससे लोग खुले में शौच नहीं करें। साथ ही खुले में शौच करने से बीमारियां भी नहीं फैले। लोगों को शौचालय बनवाने के लिए सरकार द्वारा प्रति शौचालय 12 हजार रुपये का प्रोत्साहन धनराशि भी दी जाती है। इसके तहत जिले में चालू वित्तीय वर्ष में एक लाख शौचालय बनवाने का लक्ष्य रखा गया था। शौचालय बनवाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष के शुरुआत में लाभार्थियों का चयन किया गया। साथ ही उनको स्वयं पैसा लगाकर शौचाल बनवाने और शौचालय बन जाने के बाद पैसा देने को कहा गया। इसके बाद लाभार्थियों द्वारा शौचालय बनाने का कार्य किया गया। इस दौरान 55 हजार शौचालय ही बन पाए हैं। अभी तक विभाग द्वारा मात्र 34,900 शौचालयों का 42 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। अभी भी 20 हजार 100 शौचालय की धनराशि नहीं भेजी गई है।

500 में 350 गांव ही हो पाए ओडीएफ
जौनपुर। वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 500 गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने का लक्ष्य रखा गया था। विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक मात्र 350 गांवों को ओडिएफ किया जा सका है। अभी भी 150 गांवों का ओडिएफ नहीं हो पाया है जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र 22 दिन शेष हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ द्वारा शासन से धनराशि की मांग की गई है। बने हुए जिन शौचालयों की धनराशी लाभार्थियों को नहीं मिल पाई है। धनराशि आते ही उनको उपलब्ध करा दी जाएगी। गांवों को ओडिएफ करने और शेष बचे शौचालयों को शीघ्र बनाने का निर्देश दिया गया है।-आलोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें