फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

703509 बच्चे पीएंगे पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत पांच वर्ष तक के सात लाख 3509 बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए वैक्सिनेटर, पर्यवेक्षक और टीमों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिले में 11 से 16 मार्च तक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए कुल 1909 बूथ बनाया गया है। बूथों पर 11मार्च को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाने के लिए 5727 वैक्सिनेटर व 385 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। अगले दिन से घर-घर वैक्सीन पिलाई जाएगी। 12 से 16 मार्च तक को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 3654 वैक्सिनेटर व 407 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें