फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6953 छात्रों ने छोड़ दी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हाईस्कूल के विज्ञान विषय की निरस्त जिले के 123 केंद्रों पर और इंटरमीडिएट शस्य विज्ञान की परीक्षा दो केंद्रों पर कराई गई। 6953 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। जिसमें हाईस्कूल के 6885 और इंटरमीडिएट के 68 छात्र शामिल है। निरस्त परीक्षा को लेकर छात्र और अभिभावक काफी परेशान थे। शनिवार को तय तिथि के अनुसार परीक्षा खत्म होने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 59455 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 52570 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 6885 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। इसी प्रकाश इंटरमीडिएट उर्दू की परीक्षा में 669 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 608 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 61 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान की निरस्त परीक्षा जिले के दो केेंद्रों रजा डीएम शिया इंटर कालेज और जीजीआईसी केंद्र पर कराई गई। परीक्षा के लिए 808 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 801 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। एक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुआ।

परीक्षा केंद्र पर छात्रा की हालत बिगड़ी, हड़कंप
मछलीशहर। क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कालेज मीरगंज केंद्र पर शनिवार को चल रही हाई स्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक छात्रा की परीक्षा कक्ष में ही तबीयत खराब हो गई। जिससे कमरे में ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक को सूचना दी। आनन फानन में प्रधानाचार्य डा. संतोष कुमार सिंह ने एंबुलेंस बुलाकर ने के साथ ही नजदीक के चिकित्सकों को बुलाकर कर इलाज शुरू करवाया। होश आने के बाद वह फिर से परीक्षा में शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें