तिलकधारी महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में महिलाओ की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसी कार्यक्रम में सृजन संस्था का पुनर्गठन भी किया गया । जिसमें डा. सरोज सिंह को अध्यक्ष, डा. बंदना दुबे को उपाध्यक्ष, डा. शशि सिंह महामंत्री, डा. माया सिंह को कोषाध्यक्ष और डा. गीता यादव को मीडीया प्रभारी बनाया गया है। सभी संकायो की महिला प्राध्यापिकाओं ने बिचार व्यक्त किए। डा. गीता सिंह, डा. मंजू एवं आशिया परवीन ने गीतो के माध्यम से अपनी भावनाओ को अभिव्क्त किया। डा. पूनम मिश्रा ने भावी पीढी को संस्कारवान बनाने मे मां एवं शिक्षक की भूमिका पर रौशनी डाली। डा. आभा सिंह, डा. रीता सिंह, डा. श्रद्धा सिंह डा. रजनी सिंह, डा. पद्मावती सिंह, डा. नीतू सिंह, डा. रेनू सिंह और विजयलक्ष्मी ने समाज मे व्याप्त बुराइयो को जड़ से मिटाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डा. सुषमा सिंह ने किया।