यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की समाप्ति पर बच्चों द्वारा बवाल करने की आशंका पर बुधवार को गंगादीन राम कुमार इंटर कालेज रामगढ बरांवा के प्रिंसिपल के पुलिस को बुला लिया था। परीक्षा छुटते ही हुटर बजाते पुलिस के पहुंचने पर छात्र भाग गए। गंगादीन रामकुमार इंटर कालेज रामगढ के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने यूपी बोर्ड की परीक्षा के आखिरी दिन पौने पांच बजे डायल सौ पर फोन करके कुछ छात्रों द्वारा बवाल करने की संभावना जताते हुए शिकायत किया। पांच बजते बजते ही डायल सौ की पुलिस हुटर बजाती स्कूल के गेट पर पहुंची। इसके बाद परीक्षा समाप्त होने पर चुप चाप वहा से निकल गए।