खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर मंगरु राम ने बुधवार को रामनगर ब्लाक के केशवनाथ जूनियर हाईस्कूल होरैया का का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में भारी अनियमितता पाई गई। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवई के लिए रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर मगरुराम केशव नाथ जूनियर हाई स्कूल होरैया का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान विद्यालय में छात्रों की उपस्थिती पंजिका की जांच की। जिसमें कुल 213 छात्रों का नामांकन होना पाया गया। जबकि कुल 99 छात्रों को उपस्थित दिखाया गया था। इसके बाद तीनों कक्षाओं में जांच के दौरान मात्र 39 बच्चे उपस्थित पाए गए। इस दौरान कक्षा छह में 16, कक्षा सात में नौ, कक्षा आठ में 14 बच्चे उपस्थित मिले। इस प्रकार एमडीएम पंजिका में भोजन खा रहे बच्चों की संख्या फर्जी पाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय द्वारा सरकारी सुविधाओं का दुरुपयोग करने की कमी पाई गई। प्रधानाध्यापक के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दिया गया है।