क्षेत्र के चंदवक चौराहे पर आए दिन जाम आखिर क्यों न लगे। चार जिलों को जोड़ने वाला चौराहा पर हमेशा गाड़ियों का आवागमन वैसे ही ज्यादा रहता है। इसके अलावा ऑटो, ठेले, रिक्शा वालों ने भी पटरी छोड़ सड़क का सहारा ले लिए है जो की प्रतिदिन जाम का कारण बन रहे हैं। चौराहे पर तैनात पुलिस भी ना जाने कौन सी मजबूरी झेलती नजर आती है कि अतिक्रमण कारियों पर शिकंजे नहीं कस पा रही है। गुरुवार दोपहर रोडवेज बस, ट्रक, टेम्पो से चौराहे पर लगभग आधे घंटे तक जाम लग गया। जिससे गाड़ियों में बैठे यात्री काफी परेशान दिखे। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस भी कुछ प्रयास नहीं कर रही थी। मजबूर दुकानदार भी किसी तरह का कदम नहीं उठा पा रहे। अंदर ही अंदर अपने दु:ख को बयां करके रह जाते हैं। सोचते हैं कि आखिर क्यों नहीं चलता अतिक्रमण का डंडा। जिससे व्यवस्था सही हो सके। इसी तरह चौराहे व पुरानी बाजार के दुकानदार साहब लाल, महेंद्र यादव, सतीश सिंह, रईस मियां, अमरनाथ यादव, नंदलाल सिंह आदि ने प्रशासन ध्यान आकृष्ट कराया है।