फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों का डटकर मुकाबला करें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत सैनिक गिरिजाशंकर बीटीसी कालेज में आयोजित संगोष्ठी में पुलिस अफसरों ने छात्राओं की हौसलाअफजाई किया। क्षेत्राधिकारी केराकत दिग्विजय सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपराध का डटकर मुकाबला करना चाहिए। अपराध को सहन करना भी अपराध है। नगर कोतवाल शशिभूषण राय ने महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से संचालित सेवाओं की जानकारी दी। 1090 और 181 हेल्पलाइन के बारे में उन्हें विस्तार से बताया गया। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने इलाके में महिलाओं को जागरूक करें और महिला सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर सरिता यादव, महाविद्यालय के प्रबंधक हरदेव सिंह, प्राचार्य बी एम पांडेय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें