फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरु युवा केंद्र द्वारा बुधवार को सुजानगंज ब्लाक के थलोई व मुस्तफाबाद में पड़ोस युवा सांसद व योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य प्रशिक्षक अखिलेश पांडेय ने कहा कि प्रत्येक गांवों में युवा व महिला मंडल के माध्यम से युवाओं में राष्ट्र के नव निर्माण में युवाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए जन जागरण का कार्य किया जाता है। जिसके क्रम में भारत सरकार द्वारा पड़ोस युवा सांसद व योगा कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जागृत करेन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें सरकार द्वारा ग्राम विकास के लिए संचालित योजनाओं में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया। आशुतोष सिंह ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज की बाग डोर युवाओं का सामाजिक संगठन बनाकर देना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर पटेल, प्रधानाध्यापक भगवानदीन पटेल, विनोद गौतम, एजाज अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें