मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन पर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एक तरफ सरकार शौचालय निर्माण करा रही है। वही दूसरी ओर उसके उलट करोड रुपये की आए देने वाले जंघई रेलवे स्टेशन पर शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। सैकड़ों साल पहले बने प्लेट फार्म दो पर बना शौचालय छतिग्रस्त हो चुका है। इसके बाद शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया। वाराणसी-प्रतापगढ रेलवे रुट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी का दर्जा मिला है। यहां से यात्री वाराणसी, प्रतापगढ, इलाहाबाद, जौनपुर के लिए जाते हैं। तथा यहा यात्रियों का काफी दबाव रहता है। यहां से रेलवे को बीस करोड वार्षिक आय होता है। स्टेशन के बाहर भी सुलभ काम्प्लैक्स की व्यवस्था न होने से लोग खुले में शौच जानों को मजबूर है। खास कर महिला यात्रियों को विशेष दिक्कत आ रही है। बीते दिनों एक महिला पुलिस कर्मी को आरपीएफ बैरक का सहारा लेना पडा था। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल का कहना है की स्टेशन पर दो शौचालय है लेकिन यात्री ही उसकी सीट को तोड कर गन्दा कर दिए है। जिसकी मरम्मत कराया जायेगा। वेटींग हाल में उच्च श्रेणी के यात्रियों को इस्तेमाल की सिर्फ अनुमति है। रेलवे पर नया शौचालय कब बनेगा इसे आईडब्लु ही बता सकते है।