जौनपुर। परमानतपुर स्थित श्री माँ शारदा शक्तिपीठ (मैहर देवी) के स्थापना के पचीसवें वर्ष पर आयोजित रजत महोत्सव के समापन पर मां का शृंगार किया गया। देव विग्रहों का भव्य दरबार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग एवं महा आरती हुई। मुंबई से आए कलाकारों ने स्वरांजलि प्रस्तुत की। भजनों की धुन पर लोग भक्ति रस में गोते लगाते रहे।
शक्तिपीठ परिसर को कोलकत्ता तथा स्थानीय कारीगरों ने विद्युत झालरों और पुष्पों से आकर्षक सजावट की थी। मुंबई से आई लता सागर, अंजू तिवारी, बृजेश गोस्वामी तथा उनकी टीम ने ‘मेरे आंगन में पग ठुमुक- ठुमुक चल आ जाओ’, ‘जब ज्योति जगेगी माँ की आरती लगेगी’ एवं ‘प्यारा सजा मंदिर शारदा भावनी’ सरीखे गीतों ने पूरे वातावरण को भक्ति मय कर दिया। आर्गन पर शमशेर, बैंजो पर मुन्ना मुरार, पैड पर शनि, ठोलक पर अनुप साहू, तबले पर चार्ली ने संगत की। इलाहाबाद के सोनू मलहोत्रा की मंडली ने ब्रज की होली, कृष्ण राधा व मीरा, प्रेम नृत्य और शिव विवाह-भस्म होली, हनुमान , काली , दुर्गा आदि की झांकियां पेश कीं। लखनऊ से सागर सेन एवं जौनपुर से सलमान शेख ने कृष्ण एवं राधारानी की प्रस्तुत की। आयोजक महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कलाकारों का स्वागत किया।
सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया। संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। भाजपा नेता सतीश सिंह, अरविंद उपाध्याय, सुभाष कुशवाहा, संतोष त्रिपाठी, अमित पांडेय, मनीष पाण्डेय, विशाल गुप्ता, शिवांसू श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता पत्रकार, प्रदीप सेठ, रोटरी क्लब के अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, कवि जायसवाल, नितिन जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, अरुण सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान इंदू, सत्यप्रकाश खजड़ी सम्राट, घनश्याम साहू, स्वत्रंत साहू आदि मौजूद रहे।