मछलीशहर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का मछलीशहर तहसील में चल रहा अनिश्चित कालीन धरना 20वें दिन मंगलवार को जारी रहा ।इस दौरान समस्याओं का निस्तारण करने की आवाज बुलंद की गई। किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने तहसील प्रशासन पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि धरना के 20 दिन बीत गए। लेकिन तहसील प्रशासन गरीबों,किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है । जबकि क्षेत्र में आये दिन दलालों और पुलिस की मिली भगत से किसानों की भैसों की चोरी, हत्या, छिनैती, बलात्कार व लूट की घटनायें बढ़ रहीं हैं ।वहीं सरकारी जमीन को सुरक्षित नहीं कर पा रहा है ।धरने की अध्यक्षता लालती देवी व संचालन का.सुभाष गौतम ने किया ।इस अवसर पर कल्पनाथ गुप्ता,सालिक राम पटेल,जयलाल सरोज, रामनाथ यादव,सुबाष चंद्र पटेल,सत्य नरायण पटेल, जगन्नाथ शास्त्री,कृष्ण नरायण तिवारी आदि उपस्थित रहे ।