जौनपुर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा सोमवार से जिले के छह केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा में 6936 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है।
डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी, सैंट पैट्रिक्स स्कूल, मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर, राधिका बाल विद्या मंदिर, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल और उमानाथ सीनियर सेकेंड्री स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा में 4448 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2488 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। पहले दिन इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा होगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं छह मार्च से शुरू होगी। परीक्षा में 52 विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक कर आवश्वयक निर्देश दे दिया गया है। डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी की प्रधानाचार्य डा. रुचि शर्मा को सिटी कोआर्डिनेटर बनाया गया है।