फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रृंगार एवं रामायण से शुरू हुआ रजत महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। श्री मां शारदा शक्तिपीठ का रजत महोत्सव की शुरुआत शनिवार को हुई। रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू हो गया। इस मौके पर मां शारदा, भगवान राम और अन्य देव विग्रहों का भव्य दरबार सजाया गया। मंदिर में शृंगार किया गया। अखंड ज्योति जलाई और छप्पन भोग शृंगार हुआ।
प्रमुख आयोजक सूर्यप्रकाश जायसवाल ने बताया कि श्रद्धा एवं विश्वास हो तो शारदा भक्तों को दोषों को माफ कर देती है। उनको सदा के लिए अपना लेती है। उन्होंने कहा कि संत राधेश्याम गुप्त ने अपने पसीने की कमाई से मंदिर का निर्माण कराया। संत की इच्छा का साकार करने एवं स्वयं को समर्पित कर देने के संकल्प को लेकर मेरे द्वारा शक्ति पीठ के विकास को अग्रसर किया जा रहा है। इसके लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। जो भी शक्तिपीठ में आर्थिक व्यवस्था है। उसी का उपयोग आरती, भोग, पुजारियों एवं कर्मचारियों पर किया जाता है। इस मौके पर सत्य प्रकाश गुप्त, विजय कुमार, अजय कुमार, रविकांत, संदीप कुमार रमाकांत कवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां दुर्गा का किया गया शृंगार
जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के छाछो (आनापुर) गांव स्थित शक्ति धाम में मां दुर्गा के 15 वें स्थापना दिवस पर रविवार को शृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया। देवी प्रसाद मिश्र की देखरेख में अनुष्ठान हुए। वर्ष 2003 में मंदिर में दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा का प्रति वर्ष चार मार्च को स्थापना दिवस मनाया जाता है। सोमवार को हवन-पूजन के पश्चात के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मां के भव्य श्रृंगार के पश्चात पं.मुरारी श्याम एवं देवी प्रसाद मिश्रा की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा है। रामचरित मानस की भी शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें