फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक ने डीपीआरओ पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी पर उनके ही कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। लिपिक ने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की है। सीडीओ ने मामले की जांच उपायुक्त मनरेगा को सौपी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज कार्यालय के प्रधान सहायक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने 27 फरवरी को मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक देकर आरोप लगाया कि वे 27 फरवरी को 10:30 बजे कर्मचारियों का पेरोल संबंधी पत्रावली पर हस्ताक्षर कराने जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव के पास गए थे। उन्होंने पत्रावली को फेंकते दी और गालियां दीं। शोर सुनकर लिपिक धनंजय यादव, शैलेंद्र विक्रम सिंह और राजेश कुमार सिंह भी कार्यालय में आ गए। पहले भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा चुका है। सीडीओ ने मामले की जांच उपायुक्त मनरेगा को सौंपी है। उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने बताया कि डीपीआरओ द्वारा प्रधान सहायक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट सीडीओ को सौपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें