फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक की बादशाहपुर शाखा नहीं ले रहा सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर । रिजर्व बैंक आफ इंडिया के कड़े निर्देश के बावजूद भारतीय स्टेट बैंक की बादशाहपुर शाखा द्वारा एक व दो रूपये और 10 रूपये के सिक्के नहीं लिया जा रहा है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसको लेकर बैंक कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं से किचकिच किया जा रहा है।
विज्ञापन

इलाहाबाद जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के अगरापट्टी ग्राम निवासिनी नीलम निगम मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की बादशाहपुर शाखा द्वारा जारी ग्रीन कार्ड से खाते में पैसा जमा करने गई 7 नीलम का आरोप है कि खाते में दो हजार जमा करने के लिए 1820 रूपये नोट व 10-10 रुपये के 18 सिक्के जमा करने गई। लेकिन कैशियर ने सिक्कों को लेने से इनकार कर दिया। जिसकी शिकायत नीलम न शाखा प्रबंधक राकेश दिक्षित से किया। इस दौरान जब शाखा प्रबंधक ने भी सिक्को को जमा नहीं करने की बात कही। इसके बाद नीलम किसी प्रकार एक दुकानदार से प्रार्थना कर सिक्कों के बदले नोट लेकर अपनी रकम जमा की। इस संबंध में शाखा प्रबंधक राकेश दीक्षित ने बताया कि सिक्के प्रचलन के लिये होते है। बैंको मे जमा करने के लिए नहीं होते। जब रिजर्व बैंक के आदेश का हवाला दिया गया तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि सिक्के करेंसी चेक वाली शाखाओं में जमा किये जाते हैं। हमारी शाखा मे सिक्के जमा नहीं किये जाते है । इस संबंध में सहायक महा प्रबंधक वाराणसी ने बताया कि यदि बैंक की शाखा में सिक्के जमा नहीं किये जाते हैं तो खाता धारक को लीगल प्रोसीजर के तहत आना चाहिए। उन्होने बताया कि खाताधारक की लिखित शिकायत पर उसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही दोषी के बिरूद्ध कार्रवाई की जाएगी 7
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें