फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लाकों के प्रमुख पद पर मतदान नौ मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के तीन ब्लाकों के प्रमुख पद के लिए मतदान नौ मार्च को होगा। इस दौरान बक्शा, सिकरारा व खुटहन में ब्लाक प्रमुख पद पर उप चुनाव होना है।इन पदों के चुनाव की सारी प्रक्रिया उनके संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर होगी। उप चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जिलानिर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा किया जाएगा। उप चुनाव कराने की तैयारी में शुरु कर दी गई है।
जिले में छह ब्लाक प्रमुख के विरुद्घ अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी को सौपी गई थी। जिसमें बदलापुर, करंजाकला, डोभी, बक्शा, सिकरारा व खुटहन ब्लाक है। इसमें से बक्शा, सिकरारा व खुटहन का अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था। जिस पर उप चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तिथि घोषित कर दी गई है। जिसमें सात मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन करने और अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ती तक नामांकन पत्रों की जांच करने की तिथि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार आठ मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने और नौ मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान व अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ती तक मतगणना करने की तिथि निर्धारित की गई है। इसकी अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा मंगलवार को जारी करेंगे।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख पद के आरक्षण की स्थिति
जौनपुर।जिले में तीन ब्लाकों में होने वाले उप चुनाव के लिए ब्लाक प्रमुख के पद का आरक्षण निर्धारित की गई है। जिसमें बक्शा ब्लाक प्रमुख का पद सामान्य वर्ग, सिकरारा ब्लाक प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग और खुटहन ब्लाक प्रमुख का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन


बक्शा, सिकरारा व खुटहन ब्लाक के ब्लाक प्रमुख पद पर उप चुनाव कराने की तिथि निवार्चन आयोग द्वारा घोषित कर दी गई है। जिसकी अधिसूचना मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा जारी किया जाएगा।
आरपी मिश्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें