फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी कर्मियों के खिलाफ फूटा काश्तकारों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा (जौनपुर)।
विज्ञापन

क्षेत्र के रीठी गांव के काश्तकार उस समय उग्र हो गए, जब शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बंसफा में होने वाली खुली बैठक में चकबंदी कर्मी नहीं पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित काश्तकारों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

रीठी गांव की चकबंदी एक दशक से ज्यादा समय से लंबित है। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से क्षुब्ध काश्तकारों ने जिलाधिकारी से चकबंदी कराने की अपील की। इसके बाद, एसओसी संजय राय ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बंसफा पर खुली बैठक कराने का नोटिस ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह के माध्यम से काश्तकारों को दिया था। शनिवार को निर्धारित समय पर गांव के काश्तकार प्राथमिक विद्यालय बंसफा पर पहुंच कर चकबंदी कर्मियों की प्रतीक्षा करने लगे लेकिन जब न तो चकबंदी अधिकारी और कर्मचारी और न ही ग्राम प्रधान पहुंचे तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए काश्तकार समाजसेवी अमरनाथ यादव की अगुआई में चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजे की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो हमलोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेश यादव, सभाजीत, सुबाष सिंह, उमापति दुबे, राजेंद्र प्रसाद, शोभनाथ, जयराम यादव रविंद्र सिंह, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें