जौनपुर। पूर्वांचल विश्व विद्यालय के सेमेस्टर परीक्षा 2016 व 2018 में नकल के आरोप में पकड़े गए 45 छात्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। जबकि 14 छात्रों को दोष मुक्त कर दिया गया है। यह निर्णय अन फेयर मीन (यूएफएम) कमेटी द्वारा किया गया है।
पूविवि की सेमेस्टर परीक्षा 14 दिसंबर 2017 से 10 जनवरी 2018 तक हुई थी। इस दौरान कुल 59 छात्र नकल करते पकड़े गए थे।जिसमें बीटेक के नौ, बीफार्मा के सात, एमबीए के तीन, बीएड के 28, एलएलबी के 12 छात्र नकल करते पकड़े गए थे। इन छात्रों को विश्वविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल द्वारा पकड़ा गया था। साथ ही इसकी रिपोर्ट यूएफएम कमेटी को सौप दिया गया था। यूएफएम कमेटी की बैठक में विषय विशेषज्ञों से जांच कराया गया। जांच में 45 छात्रों दोषी पाए गए । जिनकी परीक्षा निरस्त कर दी गई है।जबकि 14 छात्रों को दोष मुक्त पाए गए।