फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ सीटों पर पार्टी लड़ेगी लोकसभा चुनाव - केशव देव मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। हम भी जात की बात करते हैं और समय आया तो जातिवाद पर काम भी करेंगे। हमें कई पार्टियों से बड़ा बड़ा प्रलोभन देकर बुलाया गया। लेकिन हम नहीं गए। उक्त बातें महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने शुक्रवार को लोहरियांव गांव में महान दल के प्रदेश सचिव सभाजीत मौर्या के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने बीजेपी पर धावा बोलते हुए कहा कि योगी जी कहते हैं कि हम अखिलेश पर जांच करवाएंगे। इतना दिन बीत जाने के बाद भी कोई जांच नहीं हुई। किसान हर तरफ से मारा जा रहा है। उसकी सुधि कोई लेने वाला नहीं है। जब राम का नाम मिट जाएगा तब राम मंदिर का निर्माण होगा। जनता को केवल उल्लू बनाने का काम बीजेपी सरकार कर रही है। बीजेपी के पास एक भी ईमानदार जज नहीं है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ईमानदार बनते हैं। उनकी पत्नी इनकम टैक्स में कमिश्नर है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में कितनी इमानदारी है। यह सभी लोग जानते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी कुछ सीटों से चुनाव लड़ेगी, जो पार्टियां सही लगेंगे उसी पार्टी से जुड़कर हम चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें