बरसठी। परियोजना निदेशक पीके राय ने शुक्रवार को बरसठी ब्लाक पर जाकर प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की समीक्षा की। इस दौरान 12 गांवों में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में प्रगति नहीं होना पाया गया। जिस पर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही लापरवाही करने वालेे छह सचिवों का वेतन रोकने का आदेश दिया।
परियोजना निदेशक पीके राय शुक्रवार को दोपहर में ब्लाक पर पहुंचे। इस दौरान ब्लाक के सभी गावों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों के निर्माण की समीक्षा की। जिसमें बेलौनकला, गोपालपुर, वाजिदपुर, बसहरा, धर्मदासपुर, बारीगांव, सहादतपुर,मंगरी, पुरेसवा में आवास निर्माण की प्रगति खराब पाई गई ।जबकि पैसा खाते से निकल गया पाया गया । बावजूद इसके अभी तक आवास नहीं बन पाया है। इस दौरान बीडीओ को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताया। उन्होंने बताया कि कुल आवास 14 सौ 18 स्वीकृत हुआ था। जिसमें 223 आवास आज तक नही बन पाये है। इस दौरान सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही छह सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।