गन्ना विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत गुरुवार को महराजगंज ब्लाक के पुरागम्भीरशाह गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को गन्ना प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वैज्ञानिक ढंग से पौधा व पेड़ी प्रबंधन, ट्रेंच विधि से बुवाई करने, गन्ना समिति द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले उत्पादों, जैविक खेती करने, सहफसली खेती द्वारा आय बढ़ाने पर बल दिया गया। गोष्ठी में जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अखिलेश्वर सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक लालचंद, डा. विनोद सिंह,कौशलाधीश शुक्ल ने उपस्थित रहे।