फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां पहूंची बूथों पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के आठ ग्राम प्रधान व पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर मतदान कराने के लिए बुधवार की देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों को आरओ व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ब्लाक कार्यालयों से रवाना किया। कुल 50 मतदान टोलियां गठित की गई हैं, जिनमें 37 को बूथों पर तैनात किया गया है। 13 पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लाकों पर रिजर्व रखी गई हैं।
विज्ञापन

जिले में आठ ग्राम प्रधान, 14 बीडीसी व 92 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त पदों पर गुरुवार को मतदान होना है। नौ बीडीसी और 92 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय है। आठ ग्राम प्रधान व पांच बीडीसी सदस्यों का चुनाव मतदान से किया जाना है। डोभी ब्लॉक के कोपा ग्राम पंचायत में प्रधान व वार्ड नंबर 64 में बीडीसी, धर्मापुर ब्लाक के समोपुरकला ग्राम पंचायत में प्रधान , मछलीशहर ब्लाक के ग्राम पंचायत मुजार में प्रधान, रामनगर ब्लाक के सेउर ग्राम पंचायत में प्रधान, रामपुर ब्लाक के कोदैला व नूरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान व वार्ड नंबर 103 में बीडीसी,सुजानगंज ब्लाक के रामनगर ग्राम पंचायत में प्रधान, सिकरारा ब्लाक के कनकपुर ग्राम पंचायत में प्रधान व वार्ड नंबर 44 में बीडीसी व शाहगंज ब्लाक के 130 वार्ड नंबर में बीडीसी व करंजाकला ब्लाक के वार्ड 41 के बीडीसी रिक्त पदों पर चुनाव होना है। मतदान 22 फरवरी की सुबह सात बजे से शुरू होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि मतदान कराने के लिए 37 पोलिंग पार्टियां अपने संबंधित बूथो पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें