जौनपुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिले के सभी महाविद्यालयों के शिक्षकों ने 24 सूत्रीय मांगों को लेकर कालेज में प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। पुरानी पेंशन बहाल करने, प्रोफेसर पद नाम देने और सेवा निवृत्त होने की आयु 65 वर्ष किए जाने समेत 24 मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करती तो शिक्षक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
टीडी कालेज में महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में धरन दिया। विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को सरकार की उदासीन रवैये के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। पूविवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. एसबी सिंह, महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह ने एकजुटता पर बल दिया। डा. विनय कुमार सिंह, डा. दिनेश प्रकाश सिंह, डा. ओपी सिंह, डा. वीके त्रिपाठी, डा. केडी सिंह, डा. सरोज सिंह, डा. आरएन ओझा, डा. अजय कुमार दुबे, डा. माया सिंह, डा. वंदना द्विवेदी आदि मौजूद थी। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में इकाई के अध्यक्ष डा. आरपी ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर धरना दिया। महासंघ की 24 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। इस मौके पर डा. जेपी शुक्ल, डा. अवेधश द्विवेदी, डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डा. राजेंद्र सिंह, डा. विजय बहादुर यादव, डा. मनोज वत्स, डा. आशाराम यादव, डा. आशीष शुक्ल, डा. नीता सिंह आदि मौजूद थी।
मड़ियाहूं पीजी कालेज में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस मौके पर डा. हितेंद्र सिंह, डा. एसके पाठक, डा. अंजनेय पांडेय, डा. सुमन सिंह, डा. जेपी दुबे, डा. अनुराग मिश्र, डा. अभय तिवारी, डा. विजय चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
सिंगरामऊ में राजा हरपाल.सिंह महाविद्यालय में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. जय कुमार मिश्र के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्सन किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. एनके सिंह, डा. वालेन्दु सिंह ,डा. रवीन्द्र कुमार सिंह, डा. गिरीश त्रिपाठी, डा. कल्पना सिंह, डा. अंजनी कुमार मिश्र ,डा. महेन्द्र कुमार उपाध्याय ,योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
डोभी में श्री गणेशराय पीजी कालेज के शिक्षकों ने संघ की मांगों को लेकर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। कालेज इकाई के अध्यक्ष डा. तारकेश्वर सिंह व महामंत्री डा. रमाशंकर सिंह ने किया।इस मौके पर डा. राकेश सिंह, डा. एमपी सिंह, डा. अनिल कुमार सिंह, डा. सरिता सिंह, डा. राजेन्द्र जायसवाल, डा. हामिद अन्सारी, डा. कुमुद त्रिपाठी, डा. जेपी सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. प्रताप कुमार, डा. रामकृष्ण मौजूद रहे।