फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद। सिरकोनी विकासखंड के हुसेपुर गांव में रविवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि आपके खाते में रुपये तो आ गए होंगे और गांव का भी खूब विकास हो रहा होगा। प्रधानमंत्री आवास निर्माण के बहाने प्रधानों को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार को जुमलेबाजों की सरकार बताते हुए सावधान रहने को कहा। राजेंद्र टाइगर एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार के पास न कोई नीति है न कोई मुद्दा। भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर सरकार बनाई लेकिन भ्रष्टाचार अपने चरम पर है । बीजेपी सरकार के खिलाफ खुद उनके सहयोगी मंत्री ओमप्रकाश राजभर भ्रष्टाचार को चरम पर होने की बात स्वीकार कर सरकार पर आरोप लगा रहे। डा.जेपी सिंह ने कहा कि हमें इस झूठी सरकार को 2019 में उखाड़ फेंकना है । इस मौके पर रत्नाकर चौबे ,जयप्रकाश टुनटुन, समरनाथ यादव ,संजय ,रमेश पाल ,बसावन अ ग्रहरी, अनुराग शुक्ला फिरकत खान,प्रधान बलिराम ,शितकुमार, विनय कुमार ,प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें