फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 दिव्यांगों को मिलेगा उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर । जिले में 600 दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इनका चयन जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग ने तहसील व ब्लाक स्तर पर शिविर आयोजित कर किया है। इसके लिए विभाग ने शासन से 35 लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन

दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण योजना के तहत दिव्यांगों को नि:शुल्क सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना का लाभ देने के लिए जिला विकलांग कल्याण विभाग द्वारा जिले में 600 दिव्यांगों का चयन किया गया है। चयन करने के लिए विभाग द्वारा पांच फरवरी से 14 फरवरी तक तहसील व ब्लाक स्तर पर शिविर लगाया गया। अब विभाग द्वारा दिव्यांगों को उपकरण देने की तैयारी शुरू कर दी है। शासन से धन मांगा और मंजूरी मिलते ही चयनित दिव्यांगों को उपकरण देने का कार्य किया जाएगा। प्रभारी जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि बजट मिलते ही शिविर लगाकर उपकरण बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें