फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल व झांकियों में दिखी बच्चों की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय विकास खंड के नौपड़वा बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान व नवीनतम तकनीक से जुड़े मुद्दों पर क्रियाशील मॉडल व झांकिया प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान सुंदर काण्ड का पाठ व प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

कक्षा आठ के छात्रों के एक ग्रुप द्वारा भारत के मैप पर सभी राज्यो की कला व संस्कृति पर बनाया गया थ्रीडी मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा कन्या भ्रूण हत्या, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण, स्वच्छता से सम्बंधित मॉडल भी काफी सराहे गए। डिजनी वल्र्ड, सोलर सिस्टम, स्मार्ट सिटी, जेसीबी, रेनवाटर, हार्वेस्टिंग, वाटर साइकिल,चार मौसम , कम्यूटर म्यूजियम, बायोगैस, पांचन तंत्र, ताजमहल, क्रिसमस, बैलून डेकोरेशन, सेव अर्थ, स्कूल की विल्डिंग, नौ देवियों की झांकी आदि के माध्यम से बच्चो ने अपनी वैज्ञानिक सोच तथा रचनात्मक क्षमता को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया। खास बात यह रही कि अधिकांश मॉडल क्रियाशील व थ्री डी मोड में थे। बच्चों के अभिभावकों व क्षेत्र के सभांत लोगो ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चो के प्रदर्शन को खूब सराहा तथा उनका उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल व डायरेक्टर पारुल जायसवाल ने सभी का स्वागत किया। प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने आभार ब्यक्त किया। कार्यक्रम सम्पन्न कराने में अरुण मौर्या, श्रीराम गुप्ता, सुनील यादव, अजय यादव, सुरेश यादव, सत्यम तिवारी, जेएन यादव, जे एन चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें