जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन शुक्रवार को उमानाथ सिंह स्टेडियम में किया गया। उद्घाटन प्राचार्य विनोद कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है।
क्रीड़ा परिषद के सचिव डा.शेखर सिंह ने महाविद्यालय के इतिहास और खेल में विशिष्ठता के बारे में प्रकाश डाला। बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में विशाल यादव ने प्रथम, सुनील कुमार यादव ने द्वितीय व राहुल चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में रिमझिम सिंह ने प्रथम, सुषमा बिंद ने द्वितीय व काजल राय ने तृतीय प्राप्त किया। बालक वर्ग में गोला प्रक्षेप में शुभांशु सिंह ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय व विजय यादव ने तृतीय प्राप्त किया। बालिका वर्ग में गौला प्रक्षेप में विदिता यादव ने प्रथम, सरिता यादव ने द्वितीय व श्रद्घा यादव ने तृतीय प्राप्त किया। बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में रामसमुझ पाल ने प्रथम, सुनील कुमार यादव ने द्वितीय व सोनू यादव ने तृतीय प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में महिमा गौड़ ने प्रथम,रिमझिम सिंह ने द्वितीय व शिबा सिंह ने तृतीय प्राप्त किया।
बालक वर्ग में चक्र प्रक्षेप में विजय यादव ने प्रथम, राहुल यादव ने द्वितीय व सत्यम चतुर्वेदी ने तृतीय प्राप्त किया। बालिका वर्ग में चक्र प्रक्षेप में श्रद्धा यादव ने प्रथम, विदिता यादव ने द्वितीय व सरिता यादव ने तृतीय प्राप्त किया। बालक वर्ग में भाला प्रक्षेप में नीतिश कुमार बिंद ने प्रथम,अभय यादव ने द्वितीय व आशीष पाल ने तृतीय प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भाला प्रक्षेप में सरिता यादव ने प्रथम, विदिता यादव ने द्वितीय व श्रद्घा मौर्य ने तृतीय प्राप्त किया।बालक वर्ग में लंबी कूद में मनीष यादव ने प्रथम,सोनू यादव ने द्वितीय व प्रिंस ने तृतीय प्राप्त किया। बालिका वर्ग में लंबी कूद में शिबा सिंह ने प्रथम, श्रद्घा मौर्य ने द्वितीय व रुबी यादव ने तृतीय प्राप्त किया।इस अवसर पर डा.समरबहादुर सिंह, डा.जितेंद्र बहादुर सिंह,डा.दिनेश प्रकाश सिंह, डा.आरएन ओझा, डा.अजय कुमार दूबे, डा.रीता सिंह, डा.माया सिंह, डा.मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।