स्थानीय थाना क्षेत्र के रजनीपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक मोबाइल फोन की बैट्री में विस्फोट होने से कमरे में आग लग गई। बेड और बिस्तर जल गया। घटना के वक्त कमरे में कोई मौजूद नहीं था। रजनीपुर निवासी गौरव तिवारी अपना मोबाइल फोन कमरे में बेड पर रखा था। सुबह करीब सात बजे वह कमरा बंद कर वह बाहर कुछ लोगों के साथ बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान कमरे के अंदर विस्फोट जैसी आवाज आई। थोड़ी देर बाद कमरे से तेज धुआं उठने लगा। इसे देख परिवार वाले हैरान हो हए। गौरव ने कमरा खोला तो वहां बेड और बिस्तर में आग लगी थी। जबतक लोग आग पर काबू पाते तब तक आधे से अधिक विस्तर और बेड जल चुका था।