फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ जी के भंडारे में उमड़ी संतों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती नदी के सूरजघाट के बाबा श्रीहान्त श्रीजगन्नाथ दास परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्थान, अयोध्या बाला जी और काशी से आए साधु संतों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। राम जानकी मंदिर के श्री हान्त जगन्नाथ जी महाराज का साकेत वास 2 फरवरी को हो गया था. जिनका 15 फरवरी गुरुवार को भंडारा रखा गया था। भंडारे में सबसे पहले महन्थों का भंडारा किया गया। उसके बाद दूसरा भंडारा संतों का हुआ। अयोध्या से पधारे मणीराम छावनी के उत्तराधिकरी महन्त कमला दास, चौकिया घाम से पं. सीताराम शरण महाराज, महन्त खाटूश्याम राजस्थान, राजेन्द्र दास, महन्त तपसी छावनी अयोध्या, महन्त शर्वेश्वर दास महाराज, सरजू मंदिर से आए महन्त सुखदेव दास, अवनीश दास, सूरज घाट पुजारी बालक दास, नन्दलाल दास, अरविन्द दास, 13 ब्राह्मणों को फूल की थाल विभिन्न धातुओं से निर्मित थाली, लोटा, गिलास, सैया दान दिया गया। सभी साधु संतों को सूरज घाट के महन्त नरसिंह दास ने भंडारे में पहुंचे साधु संतों को वस्त्र व मुद्रा भी दान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें