नगर में साईं भक्तों द्वारा गाजे बाजे के साथ साईं पालकी निकाली गई। भक्तों द्वारा साईं मंदिर एवं मुंगराबादशाहपुर तिराहे से साईं पालकी निकाली गई। दोनों स्थानों से निकली साईं पालकी सराय में पहुंचने के बाद भक्त एक जुट हो गए। इसके बाद पालकी मंगल बाजार, सब्जी मंडी, चुंगी चौराहा, रोडवेज, बरईपार चौराहा होते हुए मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर पहुंचने के बाद समाप्त हो गई। इस दौरान राजेश दूबे, लाल बहादुर टंडन, राजेश कुमार जायसवाल, बबलू, राजकुमार पटवा, प्रदीप भोज्यवाल आदि मौजूद रहे।