फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10010 परीक्षाथियों ने छोड़ी हाईस्कूल की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मंगलवार को बारिश के चलते बोर्ड परीक्षाथियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई परीक्षार्थी देरी से सेंटर पर पहुंचे। वहीं प्रथम पाली में दस हजार दस छात्रों ने हाईस्कूल की गणित की परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में 1154 छात्र गैरहाजिर रहे। बरसठी क्षेत्र के रामहरख शिवनंदन इंटर कालेज कूसा में केंद्र व्यवस्थापक ने सिकंदर गौतम की जगह परीक्षा दे रहे संदीप सिंह को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। बरसठी थाने में केस भी दर्ज कराया गया है। डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने भी प्रथम पाली में कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
हाईस्कूल में गणित और इंटरमीडिएट में गृह विज्ञान की परीक्षा थी। सुबह गरज के साथ ही हल्की बारिश भी शुरू हो गई जिसकी वजह से छात्रों को काफी दिक्कत हुई। महराजगंज इलाके में जगरनाथ इंटरमीडिएट कालेज साहूनगर में एक कक्ष निरीक्षक को नकल कराने के संदेह में कार्य मुक्त कर दिया गया है। हाईस्कूल गणित में 72559 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 63148 छात्र उपस्थित हुए, 9411 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार हाईस्कूल प्रारंभिक गणित में 3097 छात्र पंजीकृत थे, 2498 उपस्थित हुए और 599 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों विषय मिलाकर 10 हजार 10 छात्रों ने परीक्षा से तौबा कर लिया। इसी तरह इंटरमीडिएट की कृषि वनस्पति में 1052 छात्र पंजीकृत थे, 997 उपस्थित हुए। 55 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर गृह विज्ञान में 12061 छात्र पंजीकृत हुए, 10962 छात्र उपस्थित हुए, 1099 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह इंटरमीडिएट में 1154 छात्र प्रथम पाली में उपस्थित नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसठी: क्षेत्र के राम हरख शिवनंदन इंटर कालेज कूसा गांव मे मंगलवार को 10वीं की गणित की परीक्षा में सिकंदर गौतम निवासी दुबेपुर थाना रामपुर (अनुक्रमांक 3270106) को परीक्षा देनी थी लेकिन उसकी जगह संदीप निवासी खेमापुर कटौना थाना रामपुर परीक्षा दे रहा था। सचल दस्ता के कैलाश उपाध्याय, सुरेंद्र शुक्ला, विशुद्धानंद दुबे की टीम ने परीक्षा दे रहे छात्र का प्रवेशपत्र की जांचकर फोटो मिलान किया तो भिन्नता मिली। टीम ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक रमेश दुबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें