फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परीक्षक के ही करा ली प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने दो महाविद्यालयों की अलग-अलग विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। दोनों कालेजों ने बिना परीक्षक के ही प्रयोगात्मक परीक्षा कराकर अंक विश्वविद्यालय को भेज दिये थे। दोनों कालेजों के खिलाफ 30-30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
राजनाथ मेमोरियल डिग्री कालेज भितरी, गाजीपुर में वर्ष 2016-17 में बीए प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष की भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा को निरस्त कर दी गई है। शिव महाविद्यालय हरिहरपुर डोभी की बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा भी निरस्त कर दी गई है। जांच में पाया गया कि दोनों कालेजों ने परीक्षक के बिना ही प्रयोगात्मक परीक्षा कराकर अंक विश्वविद्यालय को भेज दिया था। विश्वविद्यालय ने परिणाम भी घोषित कर दिया था। जिन परीक्षकों की दोनों कॉलेजों में ड्यूटी लगाई गई थी उन्होंने शिकायत की थी कि वे महाविद्यालय में गए ही नहीं। राजनाथ मेमोरियल कॉलेज के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा कें लिए समस्ता पीजी कालेज सादात और शिव महाविद्यालय के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए गणेश राय पीजी कालेज डोभी में कराई जाएगी लेकिन अभी तिथि निर्धारित नही ंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूविवि के छात्रों से बात करेंगे प्रधानमंत्री
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों से 16 फरवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता करेंगे। यह जानकारी देते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए संगोष्ठी भवन में तैयारी की गई है। यहां एक हजार छात्रों के बैठने का इंतेजाम है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से सवाल जवाब करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें