फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरहर महादेव के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। महाशिव रात्रि का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी प्रमुख शिवालयों व शिव मंदिरों में पहले से ही तैयारी कर ली गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर पूरे दिन लगने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। शिवालयों और मंदिरों में सभी जगह सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ लगेगगी।
जिले के जलालपुर क्षेत्र में स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर, मछलीशहर के दियांवा महादेव, सुजानगंज के गौरीशंकर धाम, महराजगंज के करशूलनाथ, बक्शा के साईनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इन प्रमुख मंदिर और शिवालयों में स्थानीय थानों की फोर्स के अलावा पुलिस लाइन और दूसरों थानों से भी फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म में महादेव कहे जाने वाले भगवान शंकर और देवी पार्वती का विवाह होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हिन्दू पंचाग के अनुसार यह प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है, जो इस साल 12 फरवरी को मनाया जाएगा। शिव भक्त महाशिव रात्रि के मौके पर धतूर के फूल और फल, भांग की पत्तियों, बेल पत्र, अकवन और मंदार पुष्प का चढ़ावा चढ़ाते हैं। शिव मंदिर रात और दिन लगातार खुले रहेंगे। जगह जगह शिव बारात भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें